फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा बनेगा

Thu, 15 Jun 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे। केंद्र सरकार ने देश की सूरत बदल दी है। आज विश्व में भारत की नई पहचान है। कहा कि जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा सहारनपुर को मिलेगा।
विज्ञापन

जीपीओ रोड स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे, उनको एक-एक कर पूरा किया गया है। सरकार ने गरीबों का कल्याण किया और देश की सीमाओं को मजबूत किया।
इसी तरह योगी सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज और माफिया राज खत्म किया। अब व्यापारी व उद्यमी बेखौफ होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। सरकार ने मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की सौगात दी। इसके साथ ही जनपद में कई नए पुल बनाए गए। जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा भी सहारनपुर को मिलेगा। दोनों सरकारों ने सहारनपुर के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। इस दौरान नगर निगम के महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई, गौरव गर्ग, विपिन सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें