फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का किया निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया। साथ ही उन्हें केंद्रीय बजट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय में हुई गोष्ठी में सहायक आयुक्त अनिल कुमार मित्तल ने अधिवक्ताओं,उद्यमियों और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके स्तर पर कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान अधीक्षक करन सिंह, मदनपाल सिंह, चिराग जैन, धनराज,चन्द्रमोहन, विवेक मनोचा, राजेश कपूर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें