फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गृहकर एवं जलकर अनुभाग का सॉफ्टवेयर हैक, भेजे छूट के मेसेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के गृहकर एवं जलकर अनुभाग का साॅफ्टवेयर हैक कर लिया गया। इसके बाद बकाएदारों के पास 20 फीसदी छूट के मेसेज भेजे गए। कुछ बकाएदारों ने छूट की लालच में रुपये जमा भी करा दिए। निगम ने हैकर का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू करा दी है, जिसके तहत गृहकर एवं जलकर अनुभाग के कई कंप्यूटर सिस्टम सील कर जब्त किए गए हैं। शारदानगर निवासी जय भगवान पर गृहकर के रूप में 8109 रुपये बकाया था। उनके मोबाइल पर एसएमएस आया। इसमें लिखा था कि खास ऑफर यूपीआई या बैंक ट्रांसफर से भुगतान करें और 20 फीसदी की छूट पाएं। बस हमें पीटैक्स लिखकर रिप्लाई करें और छूट पाएं। इसी तरह के मेसेज कई बकाएदारों को मिले। 20 फीसदी की छूट की लालच में आकर लोगों ने भुगतान भी कर दिए। हाल ही में पता चला कि ऐसी कोई छूट नहीं है। गृहकर एवं जलकर अनुभाग का सॉफ्टवेयर हैक किया गया है, जो रुपये निगम के पास आने थे वह हैकर के पास जा रहे हैं। साॅफ्टवेयर हैक होने का पता लगने पर नगरायुक्त ने जांच बिठा दी है। कई कंप्यूटर सिस्टम सील करने के साथ ही गृहकर एवं जलकर अनुभाग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके लिए नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मामले में एफआईआर कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें