फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कलक्ट्रेट से हसनपुर चुंगी तक एक सप्ताह में तैयार होगी स्मार्ट रोड

Wed, 01 May 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चुंगी तक एक सप्ताह में स्मार्ट रोड तैयार हो जाएगी। कार्यदायी संस्था ने मंगलवार से फाइनल लेयर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने भी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर से हसनपुर चुंगी तक स्मार्ट रोड बनाई जानी है। घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक करीब 500 मीटर की सड़क पहले ही स्मार्ट रोड के रूप में विकसित की जा चुकी है, लेकिन कोर्ट रोड पुल से हसनपुर तक का कार्य चुनाव की वजह से लगभग बंद था। तारकोल की एक लेयर बिछाकर छोड़ी गई थी। मंगलवार से फाइनल लेयर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हसनपुर चुंगी से काम शुरू किया गया। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने निरीक्षण किया।
अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि कलक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चौक तक की दोनों ओर की सड़कों का कार्य पहले कराया जा रहा है, जो एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क बनाने में दो टेंडम रोलर, एक बेबी रॉलर और सीटीआर मशीन लगी है। सीटीआर मशीन का इस्तेमाल अक्सर हाइवे बनाने में किया जाता है, लेकिन शहर में पहली बार इस्तेमाल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें