फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर बताएंगे ट्रांसफार्मर-फीडर से कितनी हुई बिजली चोरी

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली चोरी को रोकने और लाइन लोस को कम करने के लिए ट्रांसफार्मरों व फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। इन मीटरों के लगने से फीडर और ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाले लोड की जानकारी आसानी से हो जाएगी। इसके साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि किस फीडर व ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली चोरी हो रही है। विद्युत निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंडल में 1.51 लाख से अधिक ट्रांसफार्मर हैं। सहारनपुर में 68,160, मुजफ्फरनगर में 51,153 और शामली में करीब 31,753 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। 1700 से अधिक फीडर हैं। 14 लाख से अधिक तीनों जिलों में उपभोक्ता हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद भी तीनों जिलों में न तो बिजली चोरी रुक रही है और न ही लाइन हानियां कम हो रही।

केंद्र सरकार की रिवैंप योजना के तहत विद्युत निगम बिजली में सुधार करेगा। स्वीकृत धनराशि से फीडर व ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाया जाना है। इन मीटरों की खरीद का टेंडर हो चुका है। इन मीटरों को लगाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। मीटर लगने के बाद विभाग को बिना मशक्कत किए यह जानकारी मिल जाएगी कि किस फीडर व ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन


घरों पर भी लगेंगे स्मार्ट मीटर

ट्रांसफार्मर व फीडरों के अलावा घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसको लेकर विद्युत निगम तैयारी कर ली है। जल्द ही घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा 6.50 लाख उपभोक्ता सहारनपुर में हैं, जबकि सबसे कम 3.50 लाख उपभोक्ता शामली में हैं।

ट्रांसफार्मर व फीडरों में स्मार्ट मीटर लगने से लाइन हानियां कम हो जाएगी। साथ ही बिजली चोरी की घटनाएं भी पकड़ में आ जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही मीटर खरीद कर लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन




- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें