फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी योजना से बदली उच्च प्राथमिक विद्यालय की सूरत

Fri, 29 Mar 2024 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर के कई परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है। इन्हीं में से एक है मल्हीपुर रोड के गांव बादशाहपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, जिसकी सूरत ही बदल गई है। यहां भवनों से लेकर परिसर तक का नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन

कायाकल्प से पहले विद्यालय सामान्य स्थिति में था, लेकिन स्मार्ट सिटी योजना में लेने के बाद सबसे पहले इसके मुख्य द्वार को सुंदर और आकर्षक बनाया गया है। विद्यालय के सभी कक्षों, प्रधानाध्यापक कार्यालय आदि का नवीनीकरण किया गया है, जिसमें फर्श की जगह टाइल्स और ग्रेनाइट बिछाया गया है। विद्यालय परिसर में सुंदरीकरण के लिए पौधे लगाए गए हैं। शौचालय का भी नवीनीकरण किया गया है। इसके अलावा सभी भवनों की रंगाई पुताई की गई है। इसमें सुंदर चित्रकारी से विद्यालय अलग ही रूप में नजर आ रहा है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाना भी स्मार्ट सिटी का हिस्सा है। महानगर के अनेक बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प और नई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों में काम किया गया है। कमेला कॉलोनी, बादशाहपुर आदि के विद्यालयों में काफी काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें