फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुरानी ईंटों से तैयार हो रहा स्मार्ट सिटी का नाला, रुकवाया काम

Tue, 10 Oct 2023 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को स्मार्ट बनाने का जिम्मा उठा रही कार्यदायी संस्थाओं की चालाकी सामने आई है। बेहट बस अड्डे से पुल खुमरान तक नाले का उच्चीकरण एवं मरम्मत की जा रही है। जिसमें नई ईंटों का इस्तेमाल करने की बजाय अधिकतर पुरानी ईंटों को लगाया जा रहा है। मामले का पता चलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम को रूकवाया। साथ ही नई ईंट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेहट बस अड्डा से लेकर पुल खुमरान को होते हुए पांवधोई नदी के साथ-साथ पुल जोगियान तक पहुंचने वाली सड़क वर्षों से जर्जर है। चूंकि यह सड़क स्मार्ट सिटी योजना के तहत समार्ट रोड के रूप में विकसित की जानी थी। ऐसे में कई साल से नगर निगम ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। पहले चरण में बस अड्डा से पुल खुमरान तक सड़क बनाई जा रही है, साथ ही दोनों साइड के नालों की दीवारों को सड़क के स्तर पर लाने के लिए ऊंचा किया जा रहा है और ढक्कन रखे जा रहे हैं।
नाले की दीवारों को ऊंचा उठाने के लिए नई ईंटों का इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा नाले के आसपास से निकली पुरानी ईंटों को साफ कराकर उनको भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दोनों ही साइड के नाले में कहीं नई तो कहीं पुरानी ईंटें लगाई गई हैं। शिकायत मिलने के बाद स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट इंजीनियर जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाते हुए पुरानी ईंटें हटाकर नई लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसलिए हो रही गड़बड़ी
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बड़ी कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों के ठेके दिए गए हैं, लेकिन कई संस्थाओं ने लेबर को ठेके पर ले रखा है। स्मार्ट सिटी के अधिकारी और उक्त संस्थाओं के अधिकारी कभी कभी मौके पर जाकर काम देखते हैं। अन्यथा लेबर अपने तरीके से काम निपटा रही है। जिसकी वजह से पुरानी ईंटें लगाने तक की भनक तक अधिकारियों को नहीं लग पा रही है।
नाले में पुरानी ईंटें लगाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर जाकर काम रुकवाया गया है। पुरानी ईंटें हटाकर नई ईंटें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्यदायी संस्था जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें