फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती लगाएगा 72 जिलों का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक जिला एक उत्पाद को लेकर सहारनपुर जिले में बड़े मेले का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां लघु उद्योग भारती की तरफ से की जा रही हैं।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती सहारनपुर इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने पिछले दिनों व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने सहारनपुर में औद्योगिक विकास को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने बताया कि जल्द ही लघु उद्योग भारती 72 जिलों के ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना में शामिल उत्पादों का मेला लगाया जाएगा, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस प्रस्ताव उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता सराहना की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, लघु उद्योग भारती के महामंत्री सोम गोयल, सचिव अंकित कंसल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें