संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कानपुर के कमला क्लब में 20 दिसंबर से प्रदेश के अंडर-25 क्रिकेट खिलाड़ियों का शिविर आयोजित हो रहा है। खास यह है कि अकेले सहारनपुर से छह खिलाड़ियों का चयन उक्त शिविर के लिए हुआ है। जिसे लेकर जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि अंडर-25 शिविर के लिए सहारनपुर से छह खिलाड़ियों का चयन होना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। चुने गए खिलाड़ियों में वासु वत्स, कुनाल त्यागी, प्रांजल सैनी, मुकेश कुमार, रजत संसरवाल, प्रशांतवीर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की अंडर-25 टीम गठित होगी। उम्मीद जताई कि जनपद के खिलाड़ी प्रदेश की टीम में चयन कराने में सफल होंगेे। उन्होंने बताया कि जनपद में क्रिकेट को इस स्थिति में लाने का श्रेय एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी को जाता है, जिन्होंने जनपद को पहचान देने के साथ ही यहां के खिलाड़ियों को सुविधाएं भी मुहैया करा रहे हैं। उधर, अकरम सैफी का कहना है कि सभी छह खिलाड़ी अव्वल दर्जे के खिलाड़ी हैं और उम्मीद है कि वह भविष्य में निराश नहीं करेंगे। राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, पाली कालड़ा, परविंदर सिंह, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, भावना तोमर, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन चौहान, रविश राठी, सचिन गर्ग, अर्जुन सिंह, शोएब, राज शेखर, मृदुल गर्ग, तनवीर आदि ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।