फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर हादसा अपडेट: दो और महिलाओं ने तोड़ा दम, अब तक छह लोगों की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रही फुरकाना

Mon, 22 Aug 2022 10:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। सुल्ताना व रिहाना ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घायल महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो और महिलाओं की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या छह हो गई है। 

विज्ञापन


हादसे में घायल सुल्ताना पत्नी फुरकान, फुरकाना पत्नी रहमान और रिहाना पत्नी सलीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात सुल्ताना व रिहाना ने दम तोड़ दिया। सुल्ताना मृतक आदिल की मां है और रिहाना मामी। हादसे में अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। केवल फुरकाना बची है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: फिर सनसनीखेज वारदात: मेरठ के जंगेठी गांव में धारदार हथियार से काटी युवक की गर्दन, खेत में पड़ी मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मारुति वैन में मिर्जापुर निवासी आदिल समेत परिवार के सात लोग सवार थे। इनमें पांच महिलाएं शामिल थी। आदिल और उसकी पत्नी आसमां, उसके मामा मशकूर व मामी रुखसार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां सुल्ताना व मामी रिहाना ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें