फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समाज ने निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
गंगोह में गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव को लेकर प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सिख समाज ने निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन

सरसावा। सिख समाज की ओर से प्रथम गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
बुधवार सुबह पांच बजे अंबाला रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में प्रभात फेरी आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुई गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह फौजी ने बताया की इस वर्ष कोरोना के कारण नगर कीर्तन का आयोजन नहीं हो पाया। जबकि प्रभात फेरियां निकाली जाती रहेंगी। सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि साहिब श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 30 नवंबर को है। लेकिन व्यवस्था के अनुसार सरसावा सिख समाज 6 दिसंबर रविवार को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाएगा। प्रभात फेरियों का सिलसिला 5 दिसंबर तक चलेगा। गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल में कीर्तन दरबार तथा लंगर हॉल में लंगर का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध जाते गुरुवाणी तथा शब्द का पाठ कर संगत को निहाल करेंगे। गुरु नानक देव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। बुधवार को प्रभात फेरी में अवतार सिंह सुरजीत सिंह वालिया गुरजीत लूथरा, अमरजीत लूथरा, डॉ सुखविंदर सिंह, कुलदीप सैदपुर, देव वाधवा, कुलविंदर सिंह, अनुज सिंह, अमरजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें