फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होजरी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर एसआईबी का छापा, जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने सोमवार की शाम हिरनमारान स्थित एक होजरी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम ने प्रतिष्ठान में मौजूद माल और प्रपत्रों की जांच में जुटी है। देर रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि कर अपवंचन की सूचना पर विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने हिरनमारान बाजार स्थित होजरी के एक थोक कारोबारी के यहां छापा मारा। छापे की कार्रवाई का कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया गया। इस पर टीम ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचित किया। इसके बाद टीम प्रतिष्ठान पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। सर्वे की कार्रवाई अभी जारी है। अपर आयुक्त ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही कर अपवंचन आदि को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। देर रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त रणकेंद्र, उप आयुक्त मनोज विश्वकर्मा एवं बृजेश कुमार सहित करीब एक दर्जन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें