फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसआईबी ने पकडी 85 लाख रुपये की कर अपवंचित बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने एमडीएफ (प्लाईवुड) डीलर के प्रतिष्ठान पर छापे में 85 लाख रुपये की कर अपवंचित बिक्री पकड़ी गई। इसके अलावा बिना प्रपत्रों के मिले सामान को टीम ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह और अपर आयुक्त श्रेणी-2 एमएस चौबे के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित एक प्लाईवुड कारोबारी के यहां छापा मारा गया। अपर आयुक्त श्रेणी-1 ने बताया कि इस कारोबारी फर्म द्वारा नकद रूप में जमा किए जा रहे कर में पिछले कुछ वर्षों में गिरावट देखी गई। इसके अलावा फर्म द्वारा जीएसटीआर- 2ए में उपलब्ध आईटीसी के सापेक्ष जीएसटीआर - 3बी में अधिक आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम किया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि विक्रेता द्वारा बडी मात्रा में माल की बिक्री की गई है लेकिन इससे संबंधित इनवॉइस जारी नहीं की। जांच के समय करीब 85 लाख का स्टॉक कम पाया गया। साथ ही कुछ स्टॉक प्रपत्रों से सत्यापित नहीं हुआ है। इसके चलते इस माल को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी प्रपत्रों की जांच जारी है। जांच पूरी होने बाद ही जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) जीपी सिंह के नेतृत्व में मारे छापे में उपायुक्त एसआईबी अवधेश चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें