फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लिंटर डालते वक्त गिरा शटरिंग, मलबे में दबकर 14 मजदूर घायल

विज्ञापन
बिहारीगढ़ के सतपुरा में नीचे गिरा शटरिंग और मलबा। संवाद
विज्ञापन
- जख्मी आठ मजदूरों को कराया अस्पताल भर्ती
विज्ञापन

- एसडीएम बेहट ने भी अस्पताल पहुंच ली घायलों की सुध


संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के निकट एक निर्माणाधीन अस्पताल में लिंटर डालते समय अचानक पूरा शटरिंग गिर गया। मलबे के नीचे दबने से 14 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से आठ को भगवानपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी मजदूर निजी चिकित्सक से उपचार के बाद अपने घरों को लौट गए। हादसे के बाद एसडीएम बेहट दीपक कुमार ने भी अस्पताल पहुंच घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
हादसा शनिवार दोपहर के बाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्पताल में कुछ कमरों पर शटरिंग लगाकर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा शटरिंग मलबे सहित नीचे गिर गया। इसके गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। मजदूर मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पास मौजूद लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। उन्होंने आनन फानन में मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद अपने वाहनों से घायल मजदूरों को सतपुरा में निजी चिकित्सक और बिहारीगढ़ अस्पताल भेजा। इनमें से शमी, हसीन निवासीगण गांव नौजली, मंसूर, सलमान, नदीम निवासीगण कमेशपुर थाना फतेहपुर और ज्ञान निवासी सतपुरा सहित आठ मजदूरों को ज्यादा चोट लगने पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों मिन्टू, मोहित, सोनू व बंटी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद एसडीएम बेहट दीपक कुमार ने भगवानपुर स्थित अस्पताल पहुंच कर वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना। एसडीएम ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को घायलों के उचित उपचार के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें