भूतेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले प्रथम श्याम अखाड़ा भजन संध्या कार्यक्रम के बारे में मंदिर प?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री श्याम सखा परिवार की ओर से बृहस्पतिवार 15 दिसंबर को श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन होगा। भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्याम बाबा का गुणगान प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी करेंगी।
श्री श्याम सखा परिसार के पदाधिकारियों ने भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता में धार्मिक आयोजन की जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष व संस्थापक रिमांशु सिंघल ने बताया कि 15 दिसंबर बृहस्पतिवार को श्री श्याम सखा परिवार के तत्वावधान में प्रथम श्री श्याम अखाड़ा संकीर्तन का आयोजन बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण शाम सात बजे से श्री बाबा श्याम की इच्छा तक किया जाएगा। बरेली से प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी अपने भजनों से बाबा को रिझाएंगी। सहारनपुर में पहली बार दिल्ली से बाबा का तोरण द्वार सजेगा। खाटू वाले श्याम बाबा का रंगीन रोशनी और फूलों से भव्य दरबार सजाया जाएगा। प्रेम वार्ता के दौरान संजय बंसल, उमेश जैन, राकेश वर्मा, सनी मित्तल, शेखर, अनिल कश्यप, राहुल, सौरव सैनी, अभिषेक, शिव कुमार, महेश, अमित, विपिन कश्यप आदि मौजूद रहे।