चिलकाना/नकुड़ (सहारनपुर)। सुलतानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज तथा नकुड़ के केएलजीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया।
चिलकाना की साइकिल रेस में कक्षा 11 के छात्र शिवम ने पहला, कक्षा नौ के छात्र चंदन ने दूसरा तथा कक्षा नौ के छात्र हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो किलोमीटर की दौड़ में लविश ने पहला, गौरव में दूसरा तथा दीपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ का शुभारंभ टोडरपुर चौकी इंचार्ज अतुल कुमार तथा एसआई राहुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। सुनील कुमार, अनिल कुमार, मनोज सैनी, बिजेंद्र सिंह आदि रहे।
नकुड़ के केएलजीएम इंटर कॉलेज व नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकता दौड़ को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा व विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भूपराम वर्मा ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। नगर पालिका की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र गौरव कुमार को 500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शिवम को 251 तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को अभिषेक को 151 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रभारी सलीम मोहम्मद, सुशील कुमार, आशीष कुमार शर्मा, पंकज कुमार, वीरेश, अनुज कुमार, शेखर, उमर खान, जगपाल सिंह, सुरेश चौधरी, शाहरुख रहे।