शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में लगे शारदीय नवरात्र मेले का सोमवार को विधिवत समापन हो गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में नवरात्र मेले के द्वारा जिला पंचायत द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यदि इस बार आयोजन में कोई कमी रही हो तो उसे अगली बार दूर करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बाढ़ एवं बारिश होने के बाद भी मेले का निर्विघभन समापन माता का आशीर्वाद है।
बेहतर व्यवस्था के लिए समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमुख बिजेंद्र चौधरी, मेला इंचार्ज प्रमोद गौतम, एएनएम सीमा चौहान, डॉ. अनिल कुमार, सफाई कर्मी श्याम कुमार, संग्रह अमीन राजकुमार राणा, रविंदर चौधरी, शिव कुमार चौधरी, मुनेश कुमार आदि को प्रशस्ति पत्र एवं मां शाकंभरी की फोटो भेंट की गई।
पूर्व विधायक महावीर राणा एवं नरेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, सुभाष चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम, नीरज चौहान, सुखपाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कांबोज, सुखपाल चौधरी, विजेंद्र मिरगपुर, राजबीर सिंह, इंद्रपाल सिंह मलिक, नरेंद्र एडवोकेट, मुकेश चौहान आदि रहे। समारोह का संचालन जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम ने किया।