फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शमा परवीन ने ली छुटमलपुर की पहली चेयरपर्सन के रूप में शपथ

विज्ञापन
छुटमलपुर में शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन चेयरपर्सन शमा परवीन और अन्य
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

छुटमलपुर। छुटमलपुर नगर पंचायत की पहली चेयरपर्सन शमा परवीन और उनके बोर्ड के सभी 15 सभासदों को डिप्टी कलेक्टर युवराज सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शमा परवीन ने कहा कि वे नगर के विकास में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोडेंगी।
सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में शमा परवीन जुलूस के साथ पहुंची। जहां समर्थकों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर युवराज सिंह ने पहले शमा परवीन तथा फिर 15 वार्डों के सभासद सरेशो, इंतखाब अली, रजत पुंडीर, बानो, रेशमा, आशीष, अंकुर, दिलजहां, ममता, विकास तोमर, प्रियंका, नवाब, आदिल, रमेश कुमार, किरण पाल सिंह को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ईओ आलोक रंजन, बेहट विधायक उमर अली खान के भाई अली खान, मोनू मिर्जा, बुरहान अहमद, राजकुमार पुंडीर, विनोद बंसल, अर्जुन राणा, विकास चौहान, शीतल सैनी, निशांत पुंडीर, अभिषेक पुंडीर, राव साजिद, इशरत मलिक, भूपेंद्र शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, नसीम अहमद, रागिब अली, फिरोज खान, अंजु सैनी आदि रहे। अध्यक्षता अब्दुल सईद मलिक तथा संचालन गुलजार जिगर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें