फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शालीमार ने चार तो सुपर एक्सप्रेस ने कराया ढाई घंटे इंतजार

Sat, 03 Aug 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों में यात्रियों का सफर करना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को शालीमार, सुपर एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। दो ट्रेनें निरस्त रहीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों अलग-अलग रेल मंडलों में विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसी के चलते ट्रेनों को निरस्त, रूट बदलकर या फिर देरी से चलाया जा रहा है। शुक्रवार को 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस चार घंटे, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस ढाई घंटे, 14521 दिल्ली-अम्बाला इंटरसिटी एक घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। इनके अलावा 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-सहारनपुर सवा घंटे और हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे लेट पहुंची। कटियार-अमृतसर स्पेशल भी अपने निर्धारित समय से लेट आई है। 15012 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रही। इन ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों ने परेशानी झेली। बता दें, कि मुरादाबाद मंडल के रोजा यार्ड में विकास कार्य होने से सात अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में 17 ट्रेनें निरस्त चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें