फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मदरसा शिक्षकों के प्रशिक्षण में शाहवेज आए अव्वल

Tue, 14 Jan 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
शाहवेज नदीम
विज्ञापन
अंबेहटा। शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कर्नाटक द्वारा आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता व उपयोगिता पर पर मदरसों के अध्यापकों के आयोजित कराए गए प्रशिक्षण शिविर में मदरसा हुसैन अहमद मदनी के अध्यापक शाहवेज नदीम ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। ग्रुप की ओर से आयोजित हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग मदरसों के पचास से अधिक अध्यापकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों का व्यक्तित्व, आधुनिक शिक्षा, आदि विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए अध्यापकों ने सुझाव आमंत्रित किए गए। इसमें बेहतर सुझाव देने के लिए मदनी मदरसे के अध्यापक शाहवेज नदीम ने जनपद में पहला, टिटौली मदरसे के अध्यापक मुबारक अली ने दूसरा, जबकि गंगोह मदरसे के अध्यापक मोहम्मद मुबारिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों अध्यापकों को ग्रुप की ओर से हबीबुल्लाह मदनी ने नगदी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें