फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शाहजहांपुर में ओवरब्रिज की जिम्मेदारी सेतु निगम को मिली

Wed, 19 Apr 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर ​स्थित रेलवे फाटक, जिस पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर-अंबाला रेल लाइन पर सरसावा से आगे शाहजहांपुर में रेल फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को मिल गई है। इस पुल के निर्माण के लिए शासन की ओर से 11 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए है। सेतु निगम निकाय चुनाव के उपरांत इस ओवरिब्रज का निर्माण शुरू कर देेगा। ओवरब्रिज बनने से यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर में सहारनपुर-अंबाला रेल लाइनों पर फाटक है। यह मार्ग चिलकाना से शाहजहांपुर होकर नकुड़-गंगोह जाने का प्रमुख मार्ग है, साथ ही सरसावा शुगर मिल में गन्ने की आपूर्ति करने के लिए वाहनों का भी अहम मार्ग है। यहां पर ट्रेनों की काफी आवाजाही के कारण फाटक के अधिकांश समय बंद रहने से जाम के हालात रहते है। ग्रामीण काफी समय से इस फाटक पर ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी और नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के प्रयास से यहां पर रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव रेलवे ने स्वीकार किया।

फाटक संख्या 96 सी पर दो लाइन के ओवरब्रिज निर्माण के लिए 69.66 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई गई। इसके लिए विगत दिनों शासन की ओर से 11.37 करोड़ रुपये जारी किए गए। अब लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष ने इस ओवरब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सेतु निगम को दी है। रेल लाइनों के ऊपर पुल का निर्माण रेल विभाग करेगा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

- सेतु निगम को शाहजहांपुर में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए 11 करोड़ का बजट भी जारी हो गया है। विभाग ने ओवरब्रिज निर्माण का मानचित्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव के बाद पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन


-सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें