फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अनुशासनहीनता और लापरवाही पर दो संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। सफाई नायक से दुर्व्यवहार करने वाले संविदा कर्मचारी तथा रैन बसेरे की व्यवस्था देखने वाले कर्मचारी द्वारा ड्यूटी पर सोने के कारण उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि सफाई नायक रवि सैनी के साथ नगर पंचायत के संविदा कर्मचारी मोनू पुत्र रामपाल ने शनिवार की दोपहर दुर्व्यवहार किया था। सफाई नायक द्वारा बताए गए कार्य को नहीं किया था तथा उसे धमकी दी थी। इसके अलावा संविदा कर्मी मोनू की ड्यूटी रेन बसेरे में लगाई गई थी। शनिवार की देर रात एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव रैन बसेरा का निरीक्षण करने के लिए कस्बे में पहुंची थी। उप जिलाधिकारी सदर ने 10 मिनट तक रैन बसेरे के दरवाजे को खटखटाया। रैन बसेरे के अंदर लेटा हुआ कर्मचारी नहीं उठा तथा सोता रहा। निकट में ही रहने वाले वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर रैन बसेरे के अंदर सो रहे कर्मचारी को उठाया। उप जिलाधिकारी ने इसे कार्य के प्रति लापरवाही कहा। अधिशासी अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें