फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक बीर सिंह की बहनों को सौंपा सेवा समायोजन पत्र

विज्ञापन
सफाई कर्मी के रुप में सीएलसी द्वारा जारी किया गया सेवा समायोजन पत्र मृतक बीर सिंह की बहनों को सौं? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मृतक सफाईकर्मी बीर सिंह की दोनों बहनों को सीएलसी द्वारा आउटसोर्स सफाईकर्मी के रूप में नौकरी दी गई है। बृहस्पतिवार को अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने दोनों बहनों को सेवा समायोजन पत्र सौंपा। उधर, महापौर संजीव वालिया ने बृहस्पतिवार की सुबह मृतक सफाईकर्मी बीर सिंह के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

मृतक आश्रितों को हक दिलाने के लिए सफाईकर्मियों और वाल्मीकि समाज के संगठनों ने बुधवार को नगर निगम में बीर सिंह का शव रखकर चार घंटे तक प्रदर्शन किया था। अधिकारियों द्वारा लिखित में आश्वासन देने के बाद ही वह हटे थे। शाम के समय नगरायुक्त गजल भारद्वाज भी पीड़ित परिवार के घर पहुंची थी और दोनों बहनों को सीएलसी के तहत काम दिलाने का वादा किया था। बृहस्पतिवार को अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बीर सिंह की दोनों बहनों सोनिया व पूजा को सेवा समायोजन पत्र सौंपे। उन्होंने बीर सिंह के परिवार से बीर सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व उपचार के पर्चे आदि शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराने को कहा, जिससे बाकी के लाभ भी दिलाए जा सकें। इस दौरान कर्मचारी नेता सोनी आजाद, राजकमल, धीरज आजाद आदि मौजूद रहे। उधर, महापौर संजीव वालिया ने बीर सिंह के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बात की और सांत्वना दी। उनके साथ पार्षद प्रमोद चौधरी, विराटपुरी, अजय वर्मा और रामलखन आदि भी मौजूद रहे।

बीर सिंह के घर जाकर परिवार को सांत्वना देते मेयर संजीव वालिया- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें