फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र किशनपुरा में नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पता लगने पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि किशनपुरा नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पता लगने पर इंस्पेक्टर नीरज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने आसपास के लोगों बुलवाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी, जिस जगह नाले में व्यक्ति का शव पड़ा मिला है, वहां पानी की टंकी लगी है। माना जा रहा है कि रात में अंधेरे में यह व्यक्ति यहां पानी पीने रुका और नाले में गिर गया, जिससे इसकी मौत हो गई। नाले की गहराई करीब 12 फिट है। सीओ अजेंद्र यादव ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। वह सफेद रंग की चेकदार शर्ट और काली रंग की पैंट पहने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें