फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 15 ओवरलोड वाहनों पर सीज की कार्रवाई, जुर्माना लगाया

विज्ञापन
ओवर लोड वाहनो की जांच करते एआरटीओ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन विभाग ने खनन से भरे ओवरलोड वाहनों के विरुद्घ अभियान चलाया। इस प्रवर्तन कार्रवाई में 72 वाहनों को चेक किया, जिसमें 15 वाहन ओवरलोड सीज किए गए। इन वाहनों पर 5.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम के नेतृत्व पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रथम दल आरपी मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल महेंद्र बाबू गुप्ता तथा यात्री एवं मालकर अधिकारी खेमानंद पांडेय द्वारा सघन प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों द्वारा प्रस्तुत रॉयल्टी में खनन की मात्रा कम दिखाई जा रही है, जबकि कांटा कराने के बाद ऐसे वाहनों में दर्शायी गई मात्रा से काफी अधिक मिल रहा है। ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई बेहट, फतेहपुर, गागालेहड़ी तथा सरसावा बाईपास आदि स्थानों पर की गई। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें