फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें फुल, 41 पहुंची वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
29 मई से शुरू होगा ट्रेन का नियमित संचालन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 29 मई से नियमित शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें फुल हो गई है। पहले दिन ट्रेन में दोनों तरफ से वेटिंग है। इससे साफ है कि लोगों में वंदे भारत ट्रेन से सफर करने को लेकर खासा उत्साह है।
ट्रेन नंबर 22458 देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मई को देहरादून से सुबह सात बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचेंगी और यहां से 9:32 बजे चल पड़ेगी। देहरादून से सहारनपुर का सफर दो घंटे 27 मिनट में पूरा होगा। वापसी में आनंद विहार से शाम 5:50 बजे चलेगी और सहारनपुर में रात 7:55 बजे आएगी। पांच मिनट रुककर आठ बजे रवाना हो जाएगी। रेलवे के सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि 29 मई को देहरादून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार में 41 और एग्जीक्यूटिव में 15 वेटिंग है। जबकि वापसी में आनंद विहार से चेयर कार में 29 व एग्जीक्यूटिव में आठ वेटिंग चल रही। 30 मई को भी ट्रेन में वेटिंग है। लोग उत्साह के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस
सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं रुक रही है। शुक्रवार को नौचंदी एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कोलकाता-नंगलडैम गुरुमुखी एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सवा पांच घंटे और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से आई। इनके साथ ही मुंबई सेंट्रल-अमृतसर स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें