फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसडीएम ने कराया दौलतपुर की गंदे पानी की समस्या का समाधान

Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ाास्ते से अतिक्रमण हटाती जेसीबी
विज्ञापन
चिलकाना। एसडीएम सदर के प्रयास से गांव दौलतपुर में गांव के गंदे पानी की निकासी का मामला सुलझ गया है। अब गांव का पानी चकरोड तथा रावणपुर रोड के पास से होते हुए निकट बहने वाले खाले में डाल दिया जाएगा। नाले की खोदाई के लिए रास्ते में खडे़ पेड़ हटवा दिए गए।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर में गांव के गंदे पानी की निकासी का मामला काफी समय से चर्चा में चल रहा था। गांव के कुछ लोग गांव के गंदे पानी को सड़क के किनारे से होते कुछ दूरी पर बहने वाले खाले में डालने के इच्छुक थे, जबकि कुछ लोग चकरोड के पास से होते हुए पानी खाले में डालना चाहते थे। दोनों ही पक्षों के लोग नाले में आने वाली अपनी जमीन को बचाने के प्रयास में लगे थे। इसी बात को लेकर गांव के लोग स्थानीय विधायक तथा एसडीएम से लगातार संपर्क करते रहे। दो बार सरकारी अधिकारियों ने मौके पर आकर चक मार्ग के पास से अस्थायी नाला खुदवाकर गांव के पानी की निकासी कराई, लेकिन गांव के किसानों ने यह कह कर उसे बंद कर दिया कि उनकी फसलें खराब होती हैं।
पिछले कई दिनों से गांव की गलियों में भरे गंदे पानी से परेशान होकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से पानी की निकासी कराए जाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को एसडीम सदर किंशुक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार मोनिका चौहान, कानूनगो योगेश कुमार, थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ गांव में प्रस्तावित नाले के पास पहुंचे। दोनों चक मार्गों की पैमाइश कराई गई। दोनों चक मार्गों पर किसानों द्वारा कब्जा कर पेड़ लगाए गए थे। अधिकारियों ने मौके पर ही जेसीबी द्वारा मार्गों को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि गांव दौलतपुर में गांव के गंदे पानी की निकासी का मामला सुलझा दिया गया है। अब गांव का पानी चकरोड के पास से होता हुआ नजदीक स्थित एक खाले तक पहुंचा दिया जाएगा। गांव से खाले तक की खोदाई के लिए रास्ते में खडे़ पेड़ों को जेसीबी लगा कर हटवा दिए गए हैं। ब्लॉक सरसावा के बीडीओ को नाला खोदाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें