फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसडीएम ने ग्रामीणों को किया आयुष्मान कार्ड के लिए जागरूक

Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। आयुष्मान भव योजना के तहत लाभार्थियों के बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की एसडीएम ने समीक्षा बैठक की। साथ ही क्षेत्र के गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया। एसडीएम श्वेता पांडे ने बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में एसडीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को अधिक से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गांव-गांव में जागरूकता हेतु कार्य करने के निर्देश दिए और एसडीएम ने रामपुर ब्लॉक के गांव जगरौली, मुंडीखेड़ी, हरडेकी में पहुंच कर ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड के माध्यम से छह या उससे अधिक सदस्यों के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। सभी अपने आयुष्मान कार्ड बनवा लें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें