फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, तीन का किया निस्तारण

Sun, 16 Jun 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम दीपक कुमार व तहसीलदार प्रकाश सिंह ने जन समस्याएं सुनी। कुल 42 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें तीन शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। सुनील कुमार सैनी एडवोकेट ने रसूलपुर हलके में कार्यरत लेखपाल की शिकायत की। आरोप है, कि लेखपाल रजिस्ट्रार कार्यालय से एक दाखिल खारिज की मूल पत्रावली रिपोर्ट लगाने के लिए गया था, लेकिन रिपोर्ट नहीं लगाई। आरोप है, कि रिपोर्ट लगाने की एवज में लेखपाल ने 17 हजार रुपये की रिश्वत ली और उसके बाद भी रिपोर्ट गलत लगाई है। इसी तरह से ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही। सीओ शशि प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें