चिलकाना। यमुना नदी से अवैध खनन तथा परिवहन किया जा रहा है। शनिवार की रात एसडीएम सदर ने बिना रॉयल्टी के चल रहे खनिज से भरे दो डंपर को पकड़ कर थाना चिलकाना पुलिस को सौंप दिए।
शनिवार देर रात एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ थाना चिलकाना क्षेत्र में पहुंची तथा खनिज से भरे वाहनों की चेकिंग की। एसडीएम सदर ने बताया कि पंचकुआ गांव के पास दो खनन से भरे डंपर को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक खनिज से भरे वाहनों को आगे भगा ले गया। कुछ दूर जाकर डंपर चालक खनिज से भरे डंपर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। एसडीएम सदर ने बताया कि किसी के भी पास खनन से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं था। सभी वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया है। संवाद