फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहकारी संघ के चुनाव में हुई नामांकन पत्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आज नामांकन पत्र वापस लेने की होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में सहकारी संघों में प्रबंध समितियों के सदस्यों के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्रों की जांच हुई है। सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद कितने संचालक निर्विरोध चुने गए हैं, इसका पता लगेगा।
जिले में सुबह दस बजे नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई है। इसके तहत सभी नामांकन लगभग सही पाए गए हैं, जिनको शाम के समय प्रदर्शित किया गया। सोमवार को नामांकन पत्र वापिस लेने की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद निर्विरोध चुने गए सदस्यों की तस्वीर साफ हो जाएगी। जांच के बाद शाम को नामांकन पत्रों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


यहां निर्विरोध चुनाव होना तय
गंगोह के किसान बीज भंडार सहकारी संघ से आठ और छुटमलपुर संघ से नौ सदस्यों का एक-एक ही नामांकन हुआ था, जिसके चलते इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
राजनीतिक दलों की नजर
सहकारी संघों के चुनाव में पर भी राजनीतिक दलों की नजर है। सहकारी समितियों के चुनाव बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित सभापति और उपसभापति चुने गए थे। ऐसे में सहकारी संघों के चुनाव पर भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा की नजर है।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच कर उनको प्रदर्शित किया गया है। सोमवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद ही निर्विरोध चुने जाने वाले सदस्यों की स्थिति स्पष्ट होगी। - सूर्य नारायण मिश्रा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें