बिहारीगढ़ क्षेत्र के फतेहपुर पेलियो की नदी में बच्चों को पार कराते ग्रामीण। श्रोत वीडियो ग्रैब
बिहारीगढ़। शिवालिक पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते फतेहपुर पेलियो की सोलानी नदी में पानी का सैलाब आ गया। इसी दौरान एक स्कूल वैन नदी पार करते वक्त तेज बहाव में नदी किनारे फंस गई। स्कूल वैन में सवार बच्चों को काफी देर तक डर के माहौल रहना पड़ा। पानी का बहाव इतना तेज था कि वैन को आगे बढ़ाना जोखिम भरा हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने जान जोखिम में डालकर वैन को नदी पार कराई। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई वर्षों से नदी पर पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में ऐसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं।