बिहारीगढ़ में सर्विस रोड पर कीचड़ में फंसी स्कूल वैन। श्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : राजेपुर थाने में जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ शिकायत करते भाजपा नेता।
बिहारीगढ़। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की गणेशपुर से रसूलपुर तक सर्विस रोड टूटी पड़ी है। इस पर निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही आवागमन शुरू करा दिया गया है। बुधवार सुबह इस पर बच्चों को ला रही स्कूली वैन कीचड़ में फंस गई। इसके चलते मौके पर जाम लग गया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वैन को निकाला जा सका जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इसी दौरान करीब आधा घंटा तक वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों कमल सिंह, यशपाल सिंह, प्रवेश कांबोज आदि ने बताया कि गणेशपुर से लेकर रसूलपुर तक सारी सर्विस रोड क्षतिग्रस्त है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से सर्विस रोड को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है।