सहारनुपर केनुमाइशैंप स्थित यूआरसी पर पुतला फुंकते उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को नुमाइश कैंप स्थित यूआरसी पर शिक्षा अधिकारियों का पुतला फूंका। नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने आरोप लगाया कि टीसी पर काउंटर साइन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वसूली की जा रही है। टीसी पर काउंटर साइन नहीं होने के चलते बच्चों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं। केपी सिंह और समरीन फातिमा ने शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में पढ़ाए गए बच्चों की बीते वर्ष की फीस जारी करने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में शबाना सिद्दीकी, सरफराज खान, अमजद अली, प्रवीन गुप्ता, रामपाल, ऋषिपाल सैनी, कटार सिंह गुर्जर, प्रकाश पांडेय, महीपाल, सुमन शर्मा आदि शामिल रहीं।