फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा हुआ विपक्ष देश में तानाशाही को देता है जन्म : राकेश टिकैत

Wed, 06 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि डरा हुआ विपक्ष देश में तानाशाही को जन्म देता है। आरोप लगाया कि आरएसएस के लोग इनके बीच में घुसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा भी टूटेगी, इसके बड़े नेता भी आरएसएस और बीजेपी के संपर्क में हैं। आरोप लगाया कि बसपा और ओवैसी के प्रत्याशी भाजपा मुख्यालय से तय होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को राकेश टिकैत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त डॉ. ह्षिकेश भास्कर यशाेद से मिलने आए थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि संघ के लोग विपक्ष के बीच में घुसे हुए हैं, वहीं उनकी पाॅलिसी भी तय करते हैं। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर विपक्ष के बीच झगड़े होंगे। आरोप लगाया कि ये झगड़े भाजपा के लोग कराएंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा में भी टूट होगी। सपा के बड़े नेता भी भाजपा और आरएसएस के संपर्क में हैं। बसपा नहीं टूटेगी, लेकिन उसके और ओवैसी के प्रत्याशी भाजपा मुख्यालय से तय होंगे।
हाल में आए चुनाव परिणामों पर भाकियू नेता ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि बेइमान ज्योतिषी जब होगा तो उसकी सब बात सच होगी, नहीं तो किस को पता है कि इलेक्शन मैं जीतूंगा या हारुंगा। जब तक विपक्ष एकजुट नहीं होगा तब तक उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


- मंडलायुक्त के सामने रखीं ये मांगें
इसके बाद उन्होंने मंडलायुक्त से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की। उन्होंने नलकूपों पर मीटर लगाने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बिजली के ओटीएस में एसेसमेंट को कम किया जाए। भूमि अधिग्रहण को लेकर मंडल के तीनों जनपदों में अधिग्रहित की गई भूमि का मुद्दा उठाया। उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में अधिग्रहित कृषि भूमि का प्रतिकर कम तय करने की जांच कराने सहित अन्य मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर, मुरादाबाद मंडल प्रभारी चौधरी अशोक कुमार, रघुवीर सिंह अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें