सहारनपुर। राजस्थान के जालौर जनपद में अनुसूचित जाति के छात्र की अध्यापक के पीटने से हुई मौत को लेकर अनुसूचित जाति के संगठनों ने उबाल है। विभिन्न संगठनों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम दफ्तर में हंगामा और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सौंपा।
बृहस्पतिवार को दलित मुस्लिम एकता महासभा, अनुसूचित जाति/जनजाति संगठन, अखिल भारतीय परिसंघ और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(अठावले) आदि संगठनों से जुड़े लोग नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम दफ्तर के सभागार में सुनवाई कर रहे अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार ने उन्हें ज्ञापन सौंपने को कहा। इस पर वे जिलाधिकारी को ही ज्ञापन सौंपने पर अड़ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी कक्ष में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि राजस्थान के जनपद जालौर के गांव सुराना में 20 जुलाई को कक्षा तीन के अनुसूचित जाति के नौ वर्षीय छात्र इंद्र मेघवाल को पानी की मटकी छूने के आरोप में अध्यापक ने इतना पीटा की बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोपी अध्यापक को क?ी सजा दिलाने, निजी स्कूल की मान्यता रद्द कराने, छात्र के परिजनों को एक करो? रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने सहित अन्य मांग की। इस दौरान दलित मुस्लिम एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबल सिंह, अजब सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, शबनम कुरैशी, विनोद कुमार पाटिल, शशिकांत, अमरदीप, अरविंद मौर्य, हरिदास पाल, जीडी रावत, जेडी सिंह, तेजपाल, अमर सिंह, श्याम सिंह, रामकुमार, ब्रह्म सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
जालोन में दलित छात्र की मौत के बाद सहारनपुर के डीएम कार्यालय हंगामा के दौरान डीएम कक्ष में जाते द?- फोटो : SAHARANPUR
जालोन में दलित छात्र की मौत के बाद सहारनपुर के डीएम कार्यालय हंगामा के दौरान डीएम कक्ष में जाते द?- फोटो : SAHARANPUR
जालोन में दलित छात्र की मौत के बाद सहारनपुर के डीएम कार्यालय हंगामा कर डीएम को ज्ञापन सौंपते दलित- फोटो : SAHARANPUR