भूतेश्वर मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में खिलाडी को मैनऑफ मैच प्रदान करते अतिथि
- फोटो : SAHARANPUR
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी-ए ने 230 रन से जीता मैच
सहारनपुर। जस करण के नाबाद 148 और अमान के 119 रन की बदौलत एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 230 रन ़से मैच जीता।
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार का मैच एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी-ए और एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी-बी के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ए टीम ने निर्धारित 25 ओवर में तीन विकेट गवाकर 327 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इनमें जस करण ने नाबाद 148 और अमान ने 119 रन का योगदान दिया। बी टीम की ओर से राम और शिवांश को एक-एक विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बी टीम मात्र 97 रन पर सिमट गई। ए टीम के लिए दीपक ने चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच जस करण को चुना गया। इस मौके पर सत्यम शर्मा, लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, भूपेंद्र कच्छल, राजीव गोयल टप्पू, कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।