फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा रेलवे स्टेशन अधीक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। पत्नी से विवाद के बाद न्यायालय के आदेश पर गुजारा भत्ता न देने के आरोपी सरसावा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरसावा पुलिस ने सरसावा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजकुमार पुत्र नत्थूराम को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक रवींद्र नागर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्टेशन अधीक्षक राजकुमार पुत्र नत्थूराम का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है, जिसका वाद 2015 से सहारनपुर न्यायालय में लंबित है। राजकुमार की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहती है। न्यायालय में दायर वाद के अनुसार न्यायालय द्वारा स्टेशन अधीक्षक राजकुमार को प्रतिमाह 20 हजार रुपये, बच्चों के साथ अलग रह रही पत्नी को देने का आदेश दिया गया था, परंतु राजकुमार ने गुजारा भत्ता नहीं दिया, जिसकी अब तक कुल रकम 3 लाख 10 हजार रुपये हो गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने राजकुमार के विरुद्ध रिकवरी एवं गैर जमानती वारंट जारी किए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को स्टेशन अधीक्षक राजकुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें