फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 के विस चुनाव में सपा को जिताने में भूमिका निभाएगा सैनी समाज : मांगाराम

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 के विस चुनाव में सपा को जिताने में भूमिका निभाएगा सैनी समाज : मांगाराम
विज्ञापन

देवबंद। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी एडवोकेट का बुधवार को सैनी समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने स्वागत किया।
मोहल्ला सैनी में सैनी कल्याण समिति, भगीरथ आर्मी, ऑल इंडिया सैनी सभा और विशाल सैनी समिति के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सैनी समाज को मिले इस सम्मान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी लोटनराम निषाद का आभार जताया है। इस दौरान रामकिशन सैनी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह बखूबी निभाएंगे। मांगाराम सैनी ने कहा कि सैनी समाज को मिले इस सम्मान का ऋण 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा को भारी बहुमत से जिताकर देंगे। इसमें डॉ. संदीप सैनी, सुरेंद्र पाल सैनी, संजय सैनी, नरेश सैनी, विकास सैनी, सोनू सैनी, मोहित सैनी, दिनेश सैनी, पदम सिंह सैनी, बिरमपाल सैनी, रामप्रसाद सैनी, श्याम सिंह सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें