वाल्मीकि समाज के लोगों ने ली सपा की सदस्यता
रामपुर मनिहारान। सपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और अध्यक्ष के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मोहल्ला गंगाराम में वाल्मीकि बस्ती में आयोजित सपा की बैठक में रामपुर मनिहारान विधान सभा प्रभारी जसबीर वाल्मीकि व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सतनाम चौधरी के नेतृत्व में आस मोहम्मद, सोनू नंबरदार, अमन वाल्मीकि, मनोज, चीनू कुमार, गोपी, अंकित, अभिषेक, विकास, पुनीत, हर्ष, रितिक, प्रदीप, रेशव, शिवा आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जसबीर वाल्मीकि ने कहा आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता भाजपा की गलत नीतियों से तंग आ चुकी है।