फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरसावा क्षेत्र में 24 स्थानों पर निकलेगी संत रविदास शोभायात्रा

Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। थाना क्षेत्र में संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में 24 स्थानों पर शोभायात्राएं आयोजित की जाएंगी। इनमें शांति व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

संत रविदास की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्राओं को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक रणनीति तैयार की है। जिससे शोभायात्रा निकलने में किसी प्रकार का व्यवधान न हो तथा शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों। कैलेंडर के अनुसार संत रविदास जयंती पूर्णिमा के दिन पांच फरवरी को है। नगर तथा गांव देहात में अनुसूचित जाति की बहुलता के कारण सरसावा थाना क्षेत्र में सरसावा नगर सहित 24 स्थानों पर अलग-अलग तारीख को शोभायात्राएं निकाली जाती हैं।
सीओ नकुड़ सीपी शर्मा ने बताया कि शोभायात्राओं का कार्यक्रम चार फरवरी से आरंभ होकर 14 फरवरी तक चलेगा। सरसावा नगर में 12 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके तथा एसडीएम द्वारा कई गांवों में जाकर शोभायात्राओं के मार्गों का भी निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि शोभायात्राओं के मार्गों पर पड़ने वाले शराब के ठेके शोभायात्रा के दिन पूरी तरह से बंद रहेंगे। यदि किसी ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें