सहारनपुर। कोरोना से जंग में जुटे सफाई कर्मचारियों को महानगर में पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वार्ड 19 में कार्यरत महिला व पुरुष सफाई कर्मचारियों एवं सफाई नायकों को पार्षद रमेश छाबड़ा, भाजपा केशव मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कालरा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने सम्मानित किया। रमेश छाबड़ा और राजकुमार कालरा ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के और अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस दौरान सौरभ वधावन, श्वेता वधावन, गोपाल कृष्ण, सुमेर सिंह, शेखावत, अनिल बत्रा, अरुण मदान, राकेश मेंदीरत्ता, सन्नी, प्रिंस, सोनू मेंदीरत्ता, गौरव तनेजा, कृष्ण, मनोज गिरिधर, लक्की, निक्की छाबड़ा अक्षु छाबड़ा, रोहित धींगरा, सुमन चावला, कांता, शीतल छाबड़ा, सुनील छाबड़ा, संचित अरोड़ा, विशाल खुराना मौजूद रहे। उधर, माहेश्वरी स्ट्रीट क्षेत्र में पुष्प वर्षा कर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उनका माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व महामंत्री नीरज माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, आकाश संवई, संजय माहेश्वरी, किशोर शर्मा, नवीन माहेश्वरी, विजय गुप्ता मौजूद रहे।
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते नुमाइशकैंप में सफाई कर्मचारियो का सम्मान के बाद सेल्फी लेते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते नुमाइशकैंप में सफाई कर्मचारियो का सम्मान करते क्षेत्रवासी- फोटो : SAHARANPUR