फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेरठ मेडिकल कॉलेज में होगी संदिग्ध लक्षण वाले सांस रोगियों के सैंपल की जांच

Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चीन में फैल रहे एवियन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। सांस संबंधी बीमारियों में संदिग्ध लक्षण आने पर मरीज का सैंपल लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ में जांच कराई जाएगी। मरीजों की निगरानी के लिए निजी अस्पतालों से रिपोर्ट ली जा रही है। हालांकि, जिले में अभी तक एवियन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

सरकार से जारी अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। हाल ही में राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित अन्य सीएचसी पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को चेक करने के लिए मॉकड्रिल हुई थी। इससे सभी तैयारियों को परखा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में सांस संबंधी संक्रमण यानी सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन और इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस के मरीजों की निगरानी बढ़ा दी है, साथ ही ऐसे मरीजों की रिपोर्ट अपडेट के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीज का सही समय पर इलाज शुरू किया जा सके। मरीज के सैंपल की जांच मेरठ के मेडिकल कॉलेज में कराई जाएगी। तब तक मरीज को निगरानी में रखा जाएगा। हालांकि, कोई मरीज अभी नहीं मिला है। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में सांस व निमोनिया के मरीजों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें