फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संभल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर लगे रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बजरंग दल के पूर्व संयोजक विकास त्यागी ने संभल की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की। विकास त्यागी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि घटना से यह प्रतीत हो रहा है कि देश में कहीं गृहयुद्ध की तैयारी तो नहीं चल रही है। मस्जिद का सर्वे न्यायालय के आदेश पर हो रहा था, लेकिन उपद्रवियों ने योजनाबद्ध तरीके से न्यायालय, पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए हिंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण बड़ा दंगा होने से बच गया, वरना स्थिति इससे भी ज्यादा खराब होती। त्यागी ने घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें