फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में बाबा बंशी वाले को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। बाबा बंशी वाले की स्मृति में शनिवार को महादेव कुटी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबा बंशी वाले को नमन किया।
विज्ञापन

बाबा के चित्र के आगे दीप जलाकर कर श्रद्धांजलि सभा का आरंभ किया गया। इसमें वक्ताओं ने बाबा से जुड़े संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा बाबा पर मां अन्नपूर्णा की कृपा थी। उनके द्वार से कोई भूखा नहीं गया। गरीब कन्याओं के विवाह कराएं। इसमें प्रमोद मित्तल, सभासद नीरज अग्रवाल, दीपांशु गोयल के अलावा सेवा भारती परिवार, श्री वैष्णो देवी धाम, गायत्री परिवार, श्री गुरु सिंह सभा, श्री लक्ष्मी नारायण मंडल, महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट, श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार, शिक्षा विकास समिति, श्री जगन्नाथ गीता मंदिर इंटर कॉलेज, वरिष्ठ नागरिक संघ, प्रेस क्लब गंगोह, नामदेव एंड लीजिंग फाइनेंस कंपनी, श्रीराम बाग स्वर्ग आश्रम समिति, भगवती मेला समिति, लायंस क्लब, रोटरी क्लब के सदस्यों ने बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संचालन कश्यप कुमार फौजी ने किया। अंत में बाबा की स्मृति में रसोई का आयोजन किया। राकेश सिंघल व मनी गोयल ने पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाकर गरीबों को भोजन बांटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें