फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू में दवाओं की बिक्री बढ़ी, दाम में भी हुआ इजाफा

Thu, 24 Aug 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने की वजह से दवाओं की बिक्री में भी उछाल आया है। सबसे ज्यादा पांच गुना बिक्री एंटीबायोटिक की बढ़ गई है। इसके अलावा पैरासिटामोल की बिक्री में भी पांच गुना इजाफा हुआ है। वहीं, एंटीबायोटिक इंजेक्शन, बुखार की दवाओं के दाम पांच से 10 फीसदी तक बढ़ गए।
विज्ञापन

जिले में डेंगू, टायफाइड और वायरल बुखार के मामले लगातार मिल रहे हैं। डेंगू का आंकड़ा 25 के पार पहुंच गया है, जबकि वायरल बुखार के पीड़ितों से सरकारी और निजी अस्पताल भरे हैं। हाल ये है कि हर घर में कोई न कोई सदस्य बुखार की चपेट में है। जिला अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैैं। बुखार में चिकित्सक पैरासिटामोल खाने की सलाह देते हैं।
इसके चलते बुखार, खांसी, जुकाम, दर्द के साथ-साथ एंटीबायोटिक की बिक्री बढ़ गई है। इन दिनों सबसे ज्यादा खपत एंटीबायोटिक और पैरासिटामोल की हो रही है। थोक में कालपोल और डोलो का जो पत्ता पहले 29 से 30 रुपये में मिलता था, अब वह 34 से 35 रुपये में मिल रहा है। रिटेल में इससे अधिक महंगा है। दवाओं के दाम भी बढ़ने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जनता रोड स्थित जनपदीय ड्रग वेयर हाउस से राजकीय मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अगस्त में चार लाख से अधिक पैरासिटामोल पहुंच गई हैं, जबकि एसबीडी जिला अस्पताल में पिछले महीने 50 हजार पैरासिटामोल गई थीं।
विज्ञापन

ड्रग वेयर हाउस से पैरासिटामोल की सप्लाई
सीएचसी-पीएचसी 3,57,650
मेडिकल कॉलेज 50 हजार
जिला अस्पताल 50 हजार
इन दिनों डेंगू, वायरल बुखार का प्रकोप अधिक है। इसके चलते दवाओं की बिक्री में पांच फीसदी तक बिक्री बढ़ गई है। मेडिकल स्टोरों पर मरीजों की लाइन लग रही। इसके अलावा एंटीबायोटिक एंजेक्शन व बुखार की दवाओं के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


सुनील राणा, जिला महामंत्री, केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें