फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जूडो में साक्षी, श्रुति, पायल, शीना, जाह्नवी और अंजलि बनी विजेता

विज्ञापन
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। प्रतिभागियों ने दमखम का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में छह और पुरुष वर्ग में नौ महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर नरेश मलिक और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता, प्राचार्य प्रोफेसर मेजर पंकज छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुरुष वर्ग के 60 किलोग्राम भार में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के उदयवीर सिंह, 66 किलोग्राम भार में सीसीआरडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के हर्ष पुंडीर, 73 किलोग्राम भार में दिशा भारती इंस्टीट्यूट सहारनपुर के अमन झा, 90 किलोग्राम भार में आइआइएमटी सहारनपुर के आयुष यादव विजेता रहे।
महिला वर्ग में 48 किलोग्राम भार में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर की साक्षी, 52 किलोग्राम भार में एमएल एंड जेएनके कॉलेज सहारनपुर की श्रुति दीक्षित, 57 किलोग्राम भार में गोचर कॉलेज रामपुर मनिहारान की पायल प्रजेश, 63 किलोग्राम भार में एमएल एंड जेएनके गर्ल्स कॉलेज सहारनपुर की अंजलि गंगोलिया, 70 किलोग्राम भार में गोचर कॉलेज रामपुर मनिहारान की शीना व 78 किलोग्राम से अधिक भार में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर की जाह्नवी ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान खेल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रीता बोरा, डॉ. प्रवीण कादयान, मनीष, काशी नरेश यादव, प्रोफेसर अनुपम बंसल, प्रोफेसर जया, प्रोफेसर सीमा रानी, प्रोफेसर गुंजन त्रिपाठी, निधि सैनी, शिखा रानी, दीक्षा आदि मौजूद रही।

मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें