फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत साक्षी बनी चैंपियन

Fri, 03 Feb 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गुरूनानक कन्या इण्टर कालेज में कबड्डी मैच में प्रतिभाग करते छात्र।
विज्ञापन
तीतरों। खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी मैच के बालक वर्ग में भगत सिंह टीम और बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई टीम प्रथम स्थान पर रही। जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत साक्षी सैनी चैंपियन बनी।
विज्ञापन

तीतरों के ग्राम महंगी स्थित गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में लंबी कूद में कक्षा पांच के छात्रों में तनिश चौधरी, साहिल, अतुल कुमार, 800 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में कक्षा 11 की साक्षी सैनी, अन्नू, रियांशी पंवार, बालक वर्ग में रितिक, मनवीर चौहान, देंवाश शर्मा, ऊंची कूद बालिका वर्ग में साक्षी सैनी, तनु रोहिला, साक्षी व बालक वर्ग में प्रिंस, अनमोल, देवांश शर्मा क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। खो-खो में साइना नेहवाल टीम प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई टीम द्वितीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में बुशरा, तनिष्का, अनंत सैनी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के कबड्डी मैच में भगत सिंह टीम, बालिका वर्ग के कबड्डी मैच में रानी लक्ष्मीबाई टीम प्रथम स्थान पर रही। खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर साक्षी सैनी को कॉलेज का चैंपियन घोषित किया गया। इस दौरान कॉलेज के संस्थापक सरदार कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्या कुसुमलता चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान रामकुमार वर्मा, एमडी मेघराज सैनी, अनिल कुमार, सुभाष वर्मा, रोहिताश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें