राज विहार कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में संत नामदेव के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान श्रद्घालु
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राज विहार कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में संत नामदेव महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम विशाल वर्मा व सुनील वर्मा ने परिवार सहित संत नामदेव महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजन किया। इसके पश्चात ओम प्रकाश शर्मा ने माल्यार्पण कर आरती उतारी। महिलाओं के द्वारा नामदेव महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। पूजा के उपरांत भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुनील वर्मा व विशाल वर्मा ने कहा संत नामदेव ने जन-जन में भगवान के प्रति जागृति की अलख जगाने का कार्य किया। संत नामदेव का संदेश है कि प्रत्येक व्यक्ति भगवान की शरण में जाकर परम कल्याण को प्राप्त कर सकता है। जीव की मुक्ति का मूल साधन परम भक्ति है। उन्होंने सभी से नामदेव महाराज के बताए रास्तों पर चलने आह्वान किया। इस दौरान संजय वर्मा, अशोक वर्मा, अंकुर वर्मा, मयंक वर्मा, हेमंत वर्मा, सारिका वर्मा, कविता वर्मा, कुशल वर्मा, सुमन वर्मा मौजूद रहे।