फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बोले मेधावी-सम्मान से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह
विज्ञापन

फोटो समाचार -

सहारनपुर। इंटर की छात्रा वंशिका ने कहा कि खुशी होती है, जब सफलता पर इस तरह के मंच हासिल होते हैं। यह दूसरों के लिए भी प्रेरणा भरा है।
-दसवीं की छात्रा सलोनी ने सम्मान के लिए अमर उजाला का आभार जताया। अमर उजाला में सम्मान समारोह के बारे में पढ़ा तभी तय कर लिया था कि वह उसका हिस्सा जरूर बनेंगी।
-दसवीं की छात्रा काजल का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों ने मेधावियों को और बेहतर करने का बल मिलता है। अधिकारियों के मार्गदर्शन से और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

-दसवीं के छात्र कार्तिक सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में न केवल सम्मान मिला है, बल्कि करियर संवारने के टिप्स भी मिले हैं। आने वाले दिनों में यह टिप्स काफी मदद करेंगे।
-12वीं के छात्र विशाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन में सम्मान मिलने से भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छात्र-छात्राओं की मेधा पहचान दिलाने के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है।
-12वीं की छात्रा अलीशा सिद्दीकी का कहना है कि अमर उजाला की ओर से मेधावियों को सम्मानित करने का यह सराहनीय प्रयास है। इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में और सफलता प्राप्त करने के लिए ऊर्जा प्रदान करेंगे।
-दसवीं की छात्रा खुशी ने आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें सम्मान पाकर काफी अच्छा लगा है। भविष्य में और बेहतर कर सफलता हासिल करने में यह मददगार साबित होता।
विज्ञापन

-12वीं की छात्रा नोरीन खान ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं का हौंसला बढ़ता है। कार्यक्रम में पहुंचकर काफी अच्छा लगा।
- दसवीं की छात्रा कनक गुप्ता बताती हैं कि अमर उजाला की ओर से आयोजित हुए भविष्य ज्योति समारोह काफी अच्छा रहा। इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं को अलग पहचान मिलती है।
दसवीं की छात्रा वंशिका ने कहा कि निश्चित तौर पर अमर उजाला के प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें